फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : एल्युमिनियम की 250 पट्टियां व 200 नलों की टोटी चोरी, प्रधानाचार्य ने दी तहरीर

विज्ञापन
Banda: Theft of 250 strips of aluminum and 200 taps, the principal gave Tahrir - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा कर्मी नहीं होने से चोरियां थम नहीं रही हैं। दीवारों के जोड़ों पर लगाई गई एल्युमिनियम की 250 चादर और 200 नलों की टोंटियां चोरी कर ले गए। इनकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई गई है। पूर्व में भी पंखे और टोंटियां आदि चोरी हो चुकी हैं। अब तक इसका खुलासा नहीं हुआ।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में तीन दिनों में चोरों ने काफी सामान पार कर दिया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन को इसकी जानकारी गुरुवार को हुई। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार यादव ने चौकी में तहरीर दी है।
बताया कि पूर्व में भी टोंटियां चोरी हो चुकी हैं। आशंका जताई कि कॉलेज में चोरी की घटनाएं संविदा कर्मी अंजाम दे रहे हैं।
सुरक्षा कर्मी न होने से हो रहीं चोरियां
बांदा। प्रधानाचार्य ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों की तैनाती न होने से चोरियां हो रही हैं। सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के लिए लगातार मांग की जा रही है। टेंडर हो चुके हैं, लेकिन अब तक सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति की मंजूरी शासन से नहीं मिली। लगभग 40 सुरक्षा कर्मियों की जरूरत है। यह भी बताया कि पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। लेकिन चोरों ने घटनाएं वहीं अंजाम दीं जहां कैमरे नहीं हैं।
विज्ञापन

कबाड़ की दुकानों में ली गई तलाशी
बांदा। मेडिकल कॉलेज के आसपास और नरैनी रोड पर स्थित कबाड़ की दुकानों में शुक्रवार को पुलिस और मेडिकल कॉलेज कर्मियों ने तलाशी ली। प्रधानाचार्य ने बताया कि लगातार हो रही चोरी के मद्देनजर चौकी पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम गठित कर कबाड़ की दुकानों में जांच कराई गई। लगभग 10 दुकानों में छानबीन की गई। लेकिन कहीं पर चोरी गया सामान नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें