बांदा में बेटे उमर अंसारी ने जेल में बंद पिता मुख्तार अंसारी की जान को खतरे की बात फिर दोहराई है। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार मुख्तार के जानी दुश्मन पूर्वांचल के एक माफिया को बचाने के लिए यह साजिश की जा रही है। फर्जी केस लगाए जा रहे हैं।
बांदा में बेटे उमर अंसारी ने यहां जेल में बंद पिता मुख्तार अंसारी की जान को खतरे की बात फिर दोहराई है। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार मुख्तार के जानी दुश्मन पूर्वांचल के एक माफिया को बचाने के लिए यह साजिश कर रही है। कहा कि इसका पूरा खुलासा जल्द ही कोर्ट में करेंगे।
विज्ञापन
उमर ने गुरुवार को पिता मुख्तार अंसारी करीब एक घंटे मुलाकात की। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होती रही। मिलाई के बाद बाहर आए उमर ने बताया कि उसके पिता की हत्या की साजिश रची जा रही है, जिससे वह जानलेवा दुश्मन के मामले में न्यायालय में गवाही न दे सकें।
उमर ने कहा कि इसका पूरा खुलासा वह जल्द हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में करेंगे। आरोप लगाया कि योगी सरकार दुश्मन को बचाने की मंशा से मुख्तार अंसारी को प्रताड़ित कर रही है। जेल में किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है। विधानसभा चुनाव में इस सरकार की विदाई होगी। कहा कि बुधवार को उन्हें मिलने नहीं दिया गया। गुरुवार को आवेदन के बाद तमाम औपचारिकताओं के बाद मिलाई कराई गई।