फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 साल का हो गया बांदा का बार

Fri, 12 Feb 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला अधिवक्ता संघ के 100 साल पूरे होने पर बृहस्पतिवार को समारोह पूर्वक 100वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर प्रभारी जिला जज केके अस्थाना ने कहा कि बार और बेंच का आपसी सामंजस्य और सौहार्द यहां बेमिसाल है। इससे मुकदमे के निपटारे भी तेजी से हो रहे हैं।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित समारोह मेें कहा कि एसोसिएशन के 100 वर्ष पूरा होना शुभ मौका है। इसके सदस्य अपनी भूमिका और अच्छे ढंग से निभाएं ताकि एसोसिएशन और निखरे। हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता बीके श्रीवास्तव ने कहा कि सिद्धांतों और मूल्योें पर आधारित वकालत करें। मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू ने कहा कि अधिवक्ताओं का काम बहुत महत्वपूर्ण है। पीड़ितों को न्याय दिलाने के साथ ही देश और समाज के विकास में भी उनकी भूमिका है।

समारोह को अधिवक्ता अशोक दीक्षित, राम कृष्ण त्रिपाठी, रामनाथ श्रीवास्तव, रामस्वरूप सिंह, शंकर सिंह गौतम, ब्रजमोहन वाजपेई, रजनीश मोहन श्रीवास्तव, राम दयाल आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्ष जागेश्वर यादव ने सभी का आभार जताया। महासचिव प्रयागदत्त अवस्थी ने संचालन किया। इस मौके पर न्यायिक अधिकारियों में संजय सिंह, अरुण कुमार मल्ल, सुनील कुमार श्रीवास्तव, नरेंद्र झा, नरेश कुमार, तबरेज अहमद, मोहम्मद अहमद खां, राम दयाल सहित एडीएम डीएस पांडेय, एसडीएम अनुज सिंह, उप निदेशक एसएन त्रिपाठी इत्यादि शरीक रहे।
विज्ञापन



बांदा। लखनऊ में अधिवक्ता की मृत्यु के बाद वहां के प्रशासन और पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर किए गए लाठी चार्ज के विरोध में जिला अधिवक्ता संघ के आह्वान पर शुक्रवार (12 फरवरी) को अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। शासन को ज्ञापन भी भेजेंगे। यह जानकारी संघ महासचिव प्रयागदत्त अवस्थी ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें