फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आईजीआरएस रैंकिंग में बांदा छठे स्थान पर

Fri, 02 Oct 2026 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जनशिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में बांदा ने प्रदेश में छठवां स्थान हासिल किया है। प्रदेश के 75 जिलों की आईजीआरएस रैंकिंग में जिले को यह उपलब्धि मिली है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के अनुसार, शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा, फीडबैक की निगरानी और अधिकारियों की जवाबदेही तय किए जाने से रैंकिंग में सुधार हुआ है। शिकायतों के त्वरित निस्तारण के साथ शिकायतकर्ता की संतुष्टि पर भी जोर दिया जा रहा है।

डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए जनशिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता और तत्परता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावी जनसुनवाई और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें