बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में ऑनलाइन प्रवेश प्रकिया शुरू हो गई है। यह 31 अगस्त तक चलेगी। स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष के लिए महाविद्यालयों में सीट निर्धारित है। नामचीन महाविद्यालयों में विश्वविद्यालय से मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी। जबकि अन्य महाविद्यालयों में सीधे प्रवेश किए जा रहे हैं।
छात्र-छात्राओं के सबसे ज्यादा पसंदीदा महाविद्यालयों में पंडित जेएन डिग्री कॉलेज और राजकीय महिला महाविद्यालय हैं। इन दोनों महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए मेरिट बन रही है। सोमवार को पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष के प्रवेशार्थियों को लाइन लगी रही। यहां दोपहर 12 बजे के बाद प्रवेश फार्म बांटे गए। प्रवेश दोपहर दो बजे तक हो रहे हैं।
--------------
महाविद्यालयों में सीटों की संख्या-
पंडित जेएन डिग्री कॉलेज
कक्षा सीटें
बीए 720
बीएससी 80 (बायो) 80 (मैथ)
परास्नातक 60(हर विषय)
----------
राजकीय महिला महाविद्यालय
कक्षा सीटें
बीए 800
बीएससी 80 (बायो) 80 (मैथ)
परास्नातक 60 (हर विषय)
------------
राजा देवी डिग्री कॉलेज
कक्षा सीटें
बीए 880 सीटें
बीएससी 80 (बायो) 80 (मैथ)
परास्नातक 60 (हर विषय)
-----------
राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय
कक्षा सीटें
बीकॉम 160
बीए 560
-------------------
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी से मेरिट सूची आने पर स्नातक प्रथम वर्ष के प्रवेश कराए जाएंगे। फिलहाल स्नातक अंतिम वर्ष के प्रवेश किए जा रहे हैं। सुबह 10 से 12 बजे तक प्रवेश फार्म दिए जा रहे हैं। - डॉ. केएस कुशवाहा
प्राचार्य, पंडित जेएन डिग्री कॉलेज, बांदा।
----------------
स्नातक व परास्नातक की सीटें पर्याप्त हैं। मेरिट के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे। फिलहाल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चल रहा है। 31 अगस्त के बाद मेरिट के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे।
- डॉ. दीपाली गुप्ता
प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय, बांदा।