फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद चल रहे स्कूल डेढ़ माह बाद फिर आबाद

विज्ञापन
banda news - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। कोविड के बढ़ते केसों के मद्देनजर लगभग डेढ़ माह से बंद चल रहे स्कूल सोमवार से गुलजार हो गए। पहले दिन उपस्थिति न के बराबर रही। ज्यादातर कक्षाएं सूनी रहीं। कम संख्या में आए छात्रों को एक कक्षा में बैठाकर पढ़ाया गया। ज्यादातर विद्यार्थियों और अध्यापकों ने मास्क नहीं लगाया। न ही आपसी दूरी के मानक का पालन नजर आया।
विज्ञापन

जनपद के 162 माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई शुरू हो गई। डीएवी इंटर कॉलेज, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, जीआईसी, खानकाह इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, आर्यकन्या इंटर कॉलेज इत्यादि कॉलेजों में पहले दिन उपस्थिति न के बराबर रही। कक्षा 9,10, 11 व 12 की कक्षाओं में कम संख्या में पहुंचे छात्र-छात्राओं को एक ही कक्ष में पास-पास बैठाकर पढ़ाई शुरू की गई। किसी भी विद्यालय में 6-6 फीट की दूरी का अनुपालन नहीं किया गया। अध्यापक और छात्र-छात्राएं भी बिना मास्क लगाए स्कूल पहुंचीं। शासनादेश के मुताबिक विद्यालयों में सैनिटाइजर, हैंडवाश और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। विद्यालयों में कोविड हेल्प की स्थापना करने और हैंडवाश/ हैंड सैनिटाइज कराने के बाद ही प्रवेश देने की बात थी। लेकिन कुछेक विद्यालयों को छोड़कर इसका अनुपालन नहीं किया गया।
घर में नहीं हो पा रही थी पढ़ाई
इंटर की छात्रा छलक मिश्रा ने बताया कि ऑनलाइन व्हाट्स एप ग्रुप के माध्यम से 85 प्रतिशत कोर्स पूरा हो चुका है। स्कूल बंद होने से घर में सही से पढ़ाई नहीं हो पा रही थी। पहला दिन सहेलियों से मिलने में बिताया। उधर, हाईस्कूल के छात्र राममिलन ने बताया कि अब कक्षाओं में बैठकर पढ़ाई करने से परीक्षा की अच्छी तैयारी होगी। ऑनलाइन पढ़ाई में सर्वर आड़े आने से दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें