फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक चालक किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक किसान की मौत हो गई। हेलमेट न लगाने से सिर और चेहरे पर आई गंभीर चोट मौत का कारण बन गई। परिजनों ने बताया कि निमंत्रण से लौटते समय हादसा हुआ।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव निवासी बिजदेव (48) पुत्र मनप्यारे रविवार की देर रात बाइक से नरैनी से गांव लौट रहा था। नरैनी के पास सामने से तेज रफ्तार चार पहिया ने बाइक को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। यूपी-112 पुलिस ने घायल बिजदेव को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई प्रभाष ने बताया कि बिजदेव खेतीबाड़ी करके परिवार का गुजर-बसर करता था। उसके दो पुत्र व दो पुत्री हैं। बड़ी बेटी राखी की शादी की बात चल रही है। अज्ञात चालक के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें