फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के जेल जाने से दुखी बेटे ने जान दी

विज्ञापन
banda news - फोटो : BANDA
विज्ञापन
खप्टिहा कलां/चिल्ला। पैलानी थाना क्षेत्र के पैलानी डेरा में पिता को गांजा तस्करी के मामले में जेल भेजे जाने से दुखी एक किसान के बेटे ने घर से कुछ दूरी पर लगे नीम के सहारे फांसी लगा ली। बुधवार को उसका शव फंदे पर लटकता मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अनीता ने बताया कि उसका बेटा दिलीप उर्फ बाबू (19) पुत्र मुन्ना यादव मंगलवार की रात खाना खाने के बाद घर से गुपचाप निकल गया था। बुधवार को सुबह उसका शव घर के पास लगे नीम पेड़ से फंदे पर लटकता मिला। दिलीप चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। एक बहन है जिसकी शादी हो चुकी है। दिलीप अपने पिता के साथ खेतीबाड़ी करता था। 15 दिन पहले चिल्ला थाना पुलिस ने मुन्ना यादव को गांजा तस्करी के मामले में घर से गिरफ्तार किया था। पिता के जेल जाने से बाद से दिलीप दुखी था। इसी के चलते उसने खुदकुशी की है। यही बात दिलीप के चाचा ने थाने में दी गई अर्जी में भी लिखी है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
राजमिस्त्री ने लगाई फांसी
उधर, चिल्ला थाना क्षेत्र के चिल्ला गांव में राजमिस्त्री रमेश निषाद (45) ने मंगलवार की रात गांव में ही एक निर्माणाधीन मकान की सीलिंग के छल्ले पर साफी बांधकर फांसी लगा ली। जब तक उसे फंदे से नीचे उतारा गया, सांसे थम चुकी थीं। थाने के दरोगा ओमकार नाथ मिश्रा ने प्रधान के पति रामकिशुन निषाद व गांव के अन्य लोगों से घटना के बावत जानकारी की। राजमिस्त्री के परिवार पत्नी, एक बेटी व दो बेटे हैं। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें