बांदा। मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष पद से अब्दुल वहीद उर्फ नेता जी द्वारा हाल ही में इस्तीफा दे दिए जाने के बाद सोमवार को शाम प्रागी तालाब के पास मैरिज हाल में ताजियादारों और इमामबाड़ा संचालकों की बैठक में पूर्व नगर पालिका सदस्य तौफीक अंसारी को अध्यक्ष चुना गया है। अजीज उल्ला खां सरपरस्त और रज्जन खां सचिव बनाए गए हैं। एक हफ्ते में नई कार्यकारिणी गठित की जाएगी। बैठक में बब्बू ठेकेदार, अलायार खां, झुर्री बाबा, चुनबद्दू, टिर्री, बशीर, खालिक अली, फारूक अहमद, आमिर, रियाज, पीरू अंसारी, मुन्ना हाशमी, मुनीर बेग, राशिद, चिल्लू, शहजादे, साबिर, चांद बाबू, फिरोज खां, मुल्लू, इसरार अली, कल्लू उस्ताद, गुड्डा, हबीब आदि मौजूद रहे।
उधर, कुछ इमामबाड़ा संचालकों ने कहा है कि पुरानी कमेटी के सरपस्त ने अभी अध्यक्ष वहीद का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। सरपरस्त अभी बीमार हैं। उनके स्वस्थ होने के बाद फैसला होगा।