फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने मासूम बेटी संग लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिल्ला। कस्बे में दो वर्ष की पुत्री के साथ मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कमरे का बंद दरवाजा तोड़कर दोनों शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना की पृष्ठभूमि में जहां सौतन से कलह की चर्चा है तो दूसरी तरफ पति टीबी की बीमारी से तंग आकर आत्महत्या की दलील दे रहा है।
विज्ञापन

घटना थाना व कस्बा चिल्ला की है। यहां रजनी (25) पत्नी शिवदास ने सोमवार की रात मकान की पहली मंजिल में सीलिंग फै न में अपनी साड़ी बांधकर पहले अपनी दो वर्षीय बेटी शालिनी को फांसी पर लटकाया और फिर दूसरे छोर पर खुद फांसी पर झूल गई। पति के मुताबिक, वह मंगलवार को तड़के घर आया तो बंद कमरे में दोनों के शव फांसी पर लटके थे। पुलिस ने दरवाजे तुड़वाकर मां-बेटी के शव कब्जे में लिए और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रजनी का पति शिवदास ट्रक चालक और गायक है। उसने दो शादियां कीं। पहली शादी बांदा शहर निवासी शिवकांती के साथ वर्ष 2000 के आसपास की थी। उससे चार बच्चे हैं। दूसरी शादी वर्ष 2012 में तिंदवारी कस्बे के प्रेमनगर की रहने वाली रजनी से की थी। यह कोर्ट मैरिज थी। रजनी से मात्र दो वर्षीय पुत्री शालिनी थी। शिवदास अपनी दोनों इन पत्नियों को चिल्ला कस्बे में एक ही मकान में रखे था। रजनी मकान के ऊपरी हिस्से में रहती थी और शिवकांती निचले हिस्से में रहती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों में पटती नहीं थी। एक-दूसरे को सौतन की निगाह से देखती थी। आए दिन दोनों में विवाद होता था। सोमवार को घटना से कुछ घंटे पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने रजनी के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर पति को सौंप दिया। चिल्ला इंस्पेक्टर रामाश्रय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टतया मां-बेटी की आत्महत्या ही प्रतीत हो रही है। घटना के पीछे गृह कलह बताई गई है।
----------
इनसेट
बेटी ने मर्यादा तोड़ी पिता ने रिश्ता
तिंदवारी। मासूम बेटी के साथ ससुराल में आत्महत्या करने वाली रजनी को अंतिम यात्रा में पिता सहित मायके वालों का सहारा नहीं मिला। इस पक्ष से कोई शामिल नहीं हुआ। रजनी के पिता राधेश्याम गुप्ता (तिंदवारी) का कहना है कि उसकी मर्जी के बगैर रजनी ने कोर्ट मैरिज की थी। उसी दिन से हम मायके वालों ने उससे अपना रिश्ता खत्म कर लिया था। पिता ने कहा- बेटी ने घर की मान-मर्यादा तोड़ दी। हमने उससे अपना रिश्ता तोड़ लिया। हालांकि राधेश्याम ने यह भी कहा कि रजनी और उसकी आत्महत्या के लिए पति शिवदास जिम्मेदार है उसी ने मजबूर किया।
---------
आर्थिक तंगी से युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी
अतर्रा। बिसंडा थाना क्षेत्र के रामचरन का पुरवा निवासी राममिलन (35) पुत्र चुन्नू ने सोमवार की रात लोहिया पुल के पास मालगाड़ी से कटकर जान दे दी। चरवाहों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब में मिली फोन डायरी से परिजनों को खबर दी। पत्नी फूला ने बताया कि राममिलन शादी ब्याह में आतिशबाजी का काम करता था। लॉकडाउन के बाद से काम न मिलने से परेशान था। साहूकारों का करीब एक लाख रुपये कर्ज हो गया था। साहूकार कर्ज चुकाने के लिए बराबर दबाव बना रहे थे। इसी से तंग आकर आत्महत्या की। मृतक के दो पुत्र व दो पुत्रियां है। पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम कराया।
-----------
कूलर के करंट से युवक की मौत
अतर्रा। थाना क्षेत्र के लोधौरा गांव के टेंपों चालक अनुज (25) पुत्र वीरेंद्र सोमवार की रात कमरे में अकेले सो रहा था तभी कूलर में करंट से उसकी मौत हो गई। परिजन उसे सीएचसी में लाए यहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
-----------
किशोरी ने आग लगाकर जान दी
बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव में कल्पना (16) पुत्री स्वामीदीन ने सोमवार को दोपहर घर के कमरे में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और सीएचसी ले गए। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चचेरे भाई राम प्रकाश का कहना है कि कल्पना कक्षा 11 में पढ़ती थी। घटना के पहले उसने पिता को खाना बनाकर खिलाया। परिवार के लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
----------
अंधविश्वास की अफवाह से लग रहा जमघट
नरैनी। मोतिहारी गांव में समाधि की परिक्रमा लगाने से विभिन्न रोगों के ठीक हो जाने की फैली अफवाह से हजारों की संख्या में ग्रामीण यहां इकट्ठा हो रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने पर एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने इसे अफवाह बताते हुए गांव में भीड़ इकट्ठी करने से खबरदार किया। अस्थायी रोड निवासी सोहारी लाल कुशवाहा की जून में बीमारी से मौत हो गई थी। परिजनों ने अपनी निजी भूमि में दफन किया था। इधर एक पखवारे से यह अफवाह उड़ गई कि समाधि की परिक्रमा से रोग ठीक हो जाते हैं। यहां अंधविश्वास वालों का जमघट लग रहा है।(संवाद)
-------
कच्चा मकान गिरा, गृहस्थी चौपट
मटौंध। नगर के बैवेथोक में सोमवार रात अभिषेक शुक्ला का कच्चा मकान धराशायी हो जाने से पूरा परिवार बाल-बाल बच गया। गृहस्थी दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। कच्चा मकान गिर जाने से दंपति मय बच्चों समेत बाल-बाल बच गया। पूरी गृहस्थी मलबे में दब गई। संक्रमण काल में वह पांच महीने से बेरोजगार है। अब खुले आसमान के नीचे गुजर-बसर कर रहा है। (संवाद)
------
तमंचा सहित गिरफ्तार
बबेरू। कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला ने सोमवार की रात घनश्याम शिवहरे पुत्र रामऔतार शिवहरे (ओरन रोड बबेरू) को तमंचा 315 बोर व कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया। (संवाद)
------
किशोर फ ांसी पर झूला
बबेरू। मरका थाना क्षेत्र के भभुवा गांव में सोमवार की देर शाम घर के अंदर निलेश (13) पुत्र चंदन ने धन्नी में साड़ी का फंदा कसकर आत्महत्या कर ली। पिता की सूचना पर मरका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता चंदन ने बताया कि किसी बात से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया है। (संवाद)
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें