फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्री की हत्या कर शव गायब किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी बाबूलाल ने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने उसकी पुत्री आरती की हत्या कर शव गायब कर दिया। दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग लेकर अक्सर प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को संबोधित प्रार्थनापत्र में बाबूलाल ने बताया कि पुत्री आरती की शादी पिछले वर्ष 10 दिसंबर को माया नगर (ओरन, बिसंडा) में की थी। आरोप लगाया कि बाइक और एक लाख रुपये की मांग लेकर उसे ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा। पुत्री ने फोन पर उसे और अपनी मां को प्रताड़ना की जानकारी दी। उलाहना भी दिया, लेकिन प्रताड़ना बंद नहीं हुई। 29 अप्रैल को दामाद ने पुत्री आरती की मृत्यु की सूचना दी। सुबह ससुराल पहुंचे तो कोई नहीं मिला। कहा कि ससुरालियों ने पुत्री की हत्या कर शव को गायब कर दिया। एसपी से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें