फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा--नरैनी के अधिशासी अधिकारी निलंबित

विज्ञापन
Banda--Naraini executive officer suspended - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। अन्ना गायों को मध्यप्रदेश के जंगल में जिंदा दफन करवाने के मामले में शासन ने बुधवार को नरैनी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) अमर बहादुर सिंह को निलंबित कर दिया है। अनुशासनात्मक और विभागीय कार्रवाई के आदेश भी दिए गए हैं। उन्हें नगर निकाय निदेशालय लखनऊ में संबद्ध किया गया है। प्रदेश सरकार के नगर विकास अनुभाग के उप सचिव राजेंद्रमणि त्रिपाठी ने निलंबन का आदेश जारी किया। यह कार्रवाई डीएम की ओर से भेजी गई जांच रिपोर्ट के बाद की गई है।
विज्ञापन

दरअसल तीन दिसंबर की रात को नरैनी की मोतियारी मंडी में संचालित अस्थायी गोशाला से गोवंशों को कई ट्रकों में लादकर मध्यप्रदेश के पहाड़ी खेरा (पन्ना) के जंगलों में छोड़ा गया था। ट्रक में लादी गई कुछ गायें रास्ते में मर गई थीं, मगर कई गायें जिंदा थीं।
गायों को रातों रात ठिकाने लगाने के लिए नगर पंचायत के अधिकारियों ने जेसीसी से खुदाई करवाकर उन्हें जंगल में दफन करवा दिया। अमर उजाला को यह सूचना पता चली तो इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया गया।
विज्ञापन

अगले दिन स्थानीय विधायक मौके पर पहुंचे तो कई जिंदा गायें दफन मिलीं। मामला तूल पकड़ने के बाद डीएम ने सीडीओ को जांच सौंपी। सीडीओ की जांच में नगर पंचायत के ईओ को दोषी पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें