फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा हॉस्टल व नौहाई ने जीता फाइनल, सुनीता देवी स्मृति वालीबाल प्रतियोगिता

Sat, 31 Jan 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुनीता देवी स्मृति वालीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में शहरी क्षेत्र में बांदा हॉस्टल व ग्रामीण में नौहाई गांव की टीम विजेता बनी। खिलाड़ियों को शील्ड व पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन


दो दिवसीय मैच के दूसरे दिन शनिवार को बांदा हॉस्टल ने गोयरा टीम को 25-23, 25-19 व 25-22 अंकों से हराया। ग्रामीण क्षेत्र में नौहाई ने लोहरा टीम को 25-17, 25-18 व 25-13 से पराजित किया। विधायक दलजीत सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर उद्घाटन किया। साथ ही विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को शाबासी दी।

पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर ने भी खिलाड़ियों से परिचय लिया। वरिष्ठ खिलाड़ी शिवकुमार गुप्ता, पप्पू खां (गोयरा), प्राचार्य सुरेंद्र सिंह (इचौली) को पूर्व सांसद रामरतन शर्मा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


सीओ नगर विनोद सिंह, प्रद्युम्न दुबे लालू, प्रद्युम्न आजाद, डा.सुरेंद्र सिंह, रामस्वरूप सिंह, शिवनायक    सिंह, रामलखन राजपूत, कपूर सिंह, राजाभइया मिश्र , जितेंद्र मिश्र, अशोक त्रिपाठी जीतू, रजनीश मोहन श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

उधर, सुनीता देवी स्मृति में जल कल्याण केंद्र संस्थान, दुरेड़ी के नेत्र परीक्षण शिविर में 300 ग्रामीणों को दवाएं और चश्मे बांटे गए। मोतियाबिंद के चिह्नित 17 मरीजों को जिला अस्पताल भेजा है। डा.एसपी गुप्ता, मइयादीन सोनी, संस्था प्रबंधक संजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें