Banda gets 814 new teachers, counseling begins
- फोटो : BANDA
बांदा। परिषदीय विद्यालयों में 36,950 पदों पर की जा रही शिक्षकों की भर्ती में बांदा जिले में 814 शिक्षक नियुक्त होंगे। बुधवार को इनकी काउंसिलिंग शुरू हो गई। नियुक्ति पत्र 5 दिसंबर को बांटने की तैयारी है।
चयनित अभ्यर्थियों की सूची बेसिक शिक्षा विभाग को मिलने के बाद चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में 463 पुरुष अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच की गई। 15 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। महिला अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 3 दिसंबर को होगी।
अभ्यर्थियों के शैक्षिक व अन्य योग्यता प्रमाण पत्रों की जांच की गई। काफी अभ्यर्थी दूर दराज के जिलों के चयनित किए गए हैं। कानपुर, प्रयागराज, झांसी, उन्नाव आदि जिलों के अभ्यर्थी भी शामिल रहे।
काउंसलिंग के दौरान जिला बेसिक शिक्षाधिकारी हरिश्चंद्र नाथ, एबीएसए रामऔतार सहित कई अध्यापक अलग-अलग काउंटरों पर उपस्थित रहे। संचालन विधु त्रिपाठी ने किया। डायट प्रवक्ता, शिक्षक प्रतिनिधि पीयूष मिश्रा, जीआईसी प्रधानाचार्य ब्रजराज यादव आदि शामिल रहे।
Banda gets 814 new teachers, counseling begins- फोटो : BANDA
Banda gets 814 new teachers, counseling begins- फोटो : BANDA