बांदा। नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन का बुंदेलखंड किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने समर्थन करते हुए आंदोलन में भागीदारी का एलान किया है। यह निर्णय यूनियन की बैठक में लिया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने बताया कि 3 दिसंबर को बांदा के जीआईसी ग्राउंड से उनकी अगुवाई में किसानों का जत्था बसों और चार पहिया वाहनों से दिल्ली के लिए रवाना होगा।
दिल्ली में चल रहे आंदोलन/घेराव में शामिल होकर अपनी भागीदारी करेगा। आंदोलन सफल होने तक शामिल रहेगा। बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी गणेश प्रसाद शर्मा, श्रवण कुमार शर्मा, प्रहलाद करवरिया, रामपूजन मिश्रा, अनिल मिश्रा, उमा सिंह, गजबदन, अखिलेश रावत, दिनेश निरंजन और जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अनूपा सिंह (बांदा), तारा देवी राजपूत (महोबा), मूर्तिलाल भी शामिल रहे।