फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : अलग-अलग हादसों में किसान और युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सड़क हादसों में किसान और युवक की मौत हो गई। दो अन्य किसान भी घायल हो गए हैं। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था, इससे सिर पर गंभीर चोट लगी।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के अमलोर गांव निवासी किसान जगदीश प्रजापति (50), बड्डन खां (38) और पूरन सिंह (35) मंगलवार को किराये के लोडर में अपनी फसल लादकर हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर बेचने जा रहे थे। अमलोर पुलिया के पास सड़क किनारे लोडर पलट गया। तीनों किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। लोडर चालक भाग निकला। राहगीरों ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां जगदीश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों किसान को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। चचेरे भाई बुद्धराज ने बताया कि जगदीश मटर बेचने जा रहा था। उसके दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।
विज्ञापन

दूसरी घटना में शहर के फूटाकुआं निवासी कामता का 20 वर्षीय पुत्र दिलीप अपने फुफेरे भाई पुरुषोत्तम (14) के साथ बाइक से शंकर पुरवा जा रहा था। गिरवां थाना क्षेत्र के दरगाही पुरवा के पास ट्रक के ब्रेक लगाने पर पीछे से बाइक घुस गई। दोनों घायल हो गए। दिलीप की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया। मंगलवार की शाम उसकी मौत हो गई। चचेरे भाई पुरुषोत्तम ने बताया कि दिलीप अपनी भांजी की शादी में शामिल होने जा रहा था। वह बिजली मैकेनिक था। परिजनों के मुताबिक पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें