फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मल्लखंभ में बांदा बना चल वैजयंती विजेता

Sat, 24 Oct 2026 11:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-18- टीम बांदा को पुरस्कृत करते डीआईजी व एसपी। स्रोत: पुलिस।
विज्ञापन
बांदा। पुलिस लाइन में चल रही दो दिवसीय 13वीं अंतरजनपदीय प्रयागराज जोन की मल्लखंभ प्रतियोगिता का शनिवार को समापन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बांदा टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चल वैजयंती अपने नाम कर ली। कमिश्नरेट प्रयागराज की टीम दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस व पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता में प्रयागराज जोन की आठ टीमों में से सात टीमों बांदा, महोबा, चित्रकूट, हमीरपुर, फतेहपुर, प्रयागराज व प्रतापगढ़ ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल, संतुलन व खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बांदा की टीम ने 34 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया व चल वैजयंती अपने नाम किया। कमिश्नरेट प्रयागराज की टीम ने 22 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीआईजी ने कहा कि खेलों में पुरस्कार जीतना ही महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि पूरे मनोयोग एवं खेल भावना के साथ प्रतिभाग करना अधिक महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर प्रतिज्ञा सिंह आदि उपस्थित रहे।

फोटो-18- टीम बांदा को पुरस्कृत करते डीआईजी व एसपी। स्रोत: पुलिस।

फोटो-18- टीम बांदा को पुरस्कृत करते डीआईजी व एसपी। स्रोत: पुलिस।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें