Banda News: कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव बल्लान के अंश माड़ी पुरवा निवासी राजमिस्त्री कल्लू (52) की गांव के ही शिव बाबा तालाब में डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह वह काम पर निकले थे और देर रात तक घर नहीं लौटे। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने उनका शव तालाब में तैरता देख परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
बांदा जिले में कोतवाली क्षेत्र के गांव बल्लान के अंश माड़ी पुरवा निवासी कल्लू (52) की गांव स्थित शिव बाबा तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी की बीमारी के चलते पांच वर्ष पूर्व मौत गई थी। पुत्रियों की शादी होने के चलते बड़े भाई राममिलन के साथ रहता है।
बड़े भाई ने बताया कि वह राजमित्री का कार्य करता रहा है। बीते शुक्रवार को सुबह राजमित्री का कार्य करने की बात कह घर से निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी थी। सुबह ग्रामीणों ने कल्लू के शव को तालाब में देख परिजन व कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों का कहना है कि बीते शुक्रवार की शाम तालाब किनारे कल्लू को देखा था।