बांदा की जिला पंचायत सदस्य मौदहा में मिलीं
- फोटो : amar ujala
बांदा के नरैनी वार्ड 24 जमवारा से चुनी गईं लापता जिला पंचायत सदस्य कुसुमलता पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा के परिजनों से मिलने के चंद घंटे बाद ही मौदहा में मिल गईं। वह चार दिन से लापता थीं। मंगलवार को आईजी ने परिजनों को महिला डीडीसी को खोज निकालने का आश्वासन दिया था। वह पिछले 19 जून को रहस्यमय ढंग से लापता हो गईं।
पति के थाना नरैनी में गुमशुदगी दर्ज कराने पर पुलिस ने हाथ पैर फूल गए। स्थानीय पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद कस्बे के बड़े पीरबाबा मजार सेे ढूंढ कर बांदा पुलिस को सौंप दिया है। मोहनपुर के खलारी गांव की रहने वाली वार्ड 24 (जमवारा) की नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य सुमनलता पटेल बीती शनिवार की शाम नरैनी स्थित किराये के मकान से अचानक लापता हो गई थीं।
परिजन उसके गुम होने की वजह पति यशवंत पटेल से मामूली नोकझोंक बता रहे थे। एसपी अभिनंदन ने डीडीसी की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई थीं। सीमावर्ती मध्य प्रदेश सहित यूपी के कई गांवों में पुलिस ने तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका था। मंगलवार को आईजी ने डीडीसी को खोज निकालने के लिए नरैनी कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिए।