फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में डेंगू ने दो और को लीला, अब तक दस

Tue, 06 Sep 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo
विज्ञापन
बांदा। डेंगू ने दो और लोगों को मौत की नींद सुला दिया। अब इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर दस हो गई है। दो बालकों की डेंगू ने जान ले ली। जौरही पीएचसी क्षेत्र के जारी गांव में फैले डेंगू ने जड़ें जमाना शुरू कर दिया। यहां एक मौत हो गई है और गंभीर रूप से बीमार चार लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें दो कानपुर रेफर कर दिए गए हैं। दो दर्जन से ज्यादा परिवार यहां बुखार से पीड़ित हैं। उधर, जिला अस्पताल में सात और डेंगू के संभावित मरीज भर्ती किए गए हैं। नरैनी प्रतिनिधि के मुताबिक देवरार गांव के चंद्रिका राजपूत का 11 वर्षीय पुत्र अजय उर्फ राजा अपने गांव से कुछ दूरी पर स्थित मध्य प्रदेश के बल्दू पुरवा में अपने ननिहाल में रहकर पांचवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। पहली सितंबर को उसे बुखार हो गया। करतल में इलाज हुआ। सुधार न होने पर नरैनी सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन


यहां उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पिता ने बताया कि जांच में डेंगू के लक्षण मिलने पर तीन सितंबर को उसे कानपुर ले जाया गया। वहां पांच सितंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, जारी गांव में भी डेंगू का खतरा मंडरा रहा है। यहां अनुसूचित जाति के गल्हुआ के 12 वर्षीय पुत्र रोहित को कुछ दिनों तक बुखार आता रहा। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जांच में डेंगू के आसार पाए गए। तीन दिन पूर्व रोहित की मौत हो गई। उसके छोटे भाई सोहित (8) को भी बुखार से ग्रस्त होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी गांव की कमलेशा (54) पत्नी कुटुवा अवस्थी को सोमवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चुन्नू (32) पुुत्र अश्वनी तिवारी और भोला (3) पुत्र पुष्पेंद्र तथा पल्लवी (28) को कानपुर ले जाया गया है। प्रधान पति जालिम सिंह ने बताया कि दो दर्जन से ज्यादा परिवार बुखार आदि की गिरफ्त में है। स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम नहीं पहुंची। उधर, डेंगू से बुरी तरह जकड़े जमालपुर गांव में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के तमाम दावों की पोल रोज खुल रही है। यहां मर्ज में लगाम नहीं लग रहा है। मंगलवार को सीताराम (47) पुत्र रामदीन, अखिलेश चंद्र (30), चुनकी (50) और अंशिका (9) को डेंगू की आशंका पर जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। इनके अलावा मुन्नी देवी (40) अलीगंज, गोविंद राम (30) इंदिरा नगर और सोना (18) भभुवा को भी डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। खून का नमूना लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। जमालपुर गांव में पांच मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें