फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा-चित्रकूट टीचर सोसाइटी के लिए 63 सदस्य जीते

Wed, 10 Jan 2018 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
विज्ञापन
निर्वाचित सदस्यों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल और प्राथमिक शिक्षक संघ आशुतोष त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बांदा। परिषदीय शिक्षा जगत में महत्वपूर्ण महत्व रखने वाले दि डिस्ट्रिक्ट बोर्ड टीचर्स सोसाइटी लिमिटेड के चुनाव में बांदा और चित्रकूट के शिक्षकों ने जमकर दिलचस्पी लेते हुए मतदान किया। यहां शहर के खानकाह इंटर कालेज में बुधवार को पूरा दिन मतदान की गहमागहमी रही।

विज्ञापन


प्रत्याशियों और समर्थको के पंडाल और सरगर्मियों से ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो विधान सभा का चुनाव हो। सुबह 9 से दोपहर बाद 3 बजे तक चुनाव हुआ। दोनों जनपदों को 9 ब्लाकों के 1941 मतदाता पंजीकृत थे। 132 प्रत्याशी मैदान में थे। बांदा जनपद के 1446 टीचरों ने वोट डाले। देर शाम तक मतगणना चली। डिप्टी कलेक्टर अरविंद तिवारी की उपस्थिति में चुनाव हुआ।

चुनाव अधिकारी चक्रपाणि अवस्थी रहे। प्रत्येक ब्लाक से 7-7 प्रतिनिधि चुने गए। कुल 63 प्रतिनिधि विजयी घोषित किए गए। कुल 51 वोट अवैध घोषित किए गए। देर रात नतीजे घोषित होते ही समर्थकों ने फूल-मालाओं से लाद दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल और प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी सहित शिक्षक नेता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें