फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा की बस एमपी की घाटी में पलटी, एक मरा, 15 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कालिंजर/नरैनी। बांदा से नागपुर जा रही प्राइवेट डबल डेकर बस सीमावर्ती मध्य प्रदेश की घाटी पहाड़ीखेरा में बाइक सवार को बचाने में पलट गई। उस पर सवार एक यात्री की मौत हो गई। देर रात तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। 15 अन्य यात्री घायल हो गए। उन्हें नरैनी सहित मध्य प्रदेश के पन्ना, सतना और नागौद अस्पतालों में भेजा गया है।
विज्ञापन

बांदा से रोजाना नागपुर जाने वाली प्राइवेट बस शनिवार को शाम करीब 7 बजे मध्य प्रदेश के अजयगढ़ (पन्ना) थानातंर्गत पहाड़ी खेरा मोड़ पर पलट गई। अंधेरे में बस में फंसे यात्रियों को आसपास के लोगों ने निकाला। इनमें एक युवक की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
एमपी पुलिस ने शव और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में परिचालक ब्रजनंदन सहित यात्री प्रदीप गौतम, श्रीराम गौतम (सतना, धर्मेंद्र प्रजापति, हनुमान पांडे, संतोष (गुढ़ा, नरैनी), अब्दुल सलीम (नरैनी), मूलचंद्र कुशवाहा (उचेहरा, सतना), जयनारायण मिश्र (नरैनी), अंकित त्रिपाठी, लवकुश, सत्यम (गांधीनगर, नरैनी) आदि शामिल हैं। नरैनी सीओ सियाराम ने बताया कि मृतक की शिनाख्त देर रात तक नहीं हो सकी। मेडिकल स्टोर संचालक विजय शुक्ला ने घायल यात्रियों के इलाज में डाक्टरों की मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें