65 players from Banda-Chitrakoot gave trial
- फोटो : BANDA
बांदा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को यहां हार्पर क्लब ग्राउंड में बांदा और चित्रकूट के अंडर-19 क्रिकेट खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। दोनों जिलों के 65 युवा खिलाड़ियों ने अपने खेल का प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से आए उबैद कमाल व मोहम्मद नूर ने प्रतिभागियों को खेल के टिप्स दिए और उनका चयन किया।
सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह ने टीम के खिलाड़ियों से परिचय लेकर ट्रायल मैचों की शुरुआत कराई। साथ ही पिच पर कई शॉट खेले। भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार और आरके सिन्हा ने खिलाड़ियों और डीसीए का उत्साहवर्धन किया।
जल्द ही क्रिकेट एकेडमी खोलने की घोषणा की। पहले दिन अंडर-19 के मैच हुए। रविवार को अंडर-14 व अंडर-16 का ट्रायल इसी ग्राउंड में होगा। डीसीए अध्यक्ष विनोद यादव और सचिव वासिफ जमां खां ने सिटी मजिस्ट्रेट व प्रदेश एसोसिएशन के चयनकर्ताओं का स्वागत किया और स्मृति चिन्ह दिए।
डीसीए सदस्य विनय श्रीवास्तव, शारिक नियाजी, सैय्यद मोहम्मद अहमद, राममिलन गुप्ता, चंद्रमौलि भारद्वाज, महेश साहिल, मनोज मिश्रा सहित क्रिकेटर रेहान, सलमान हाशमी, हरसेंद्र चंदेल, वैभव त्रिपाठी, विक्रम यादव, अरविंद गुप्ता और क्रिकेट कोच जितेंद्र सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।