फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा ब्लॉक प्रमुख चुनाव: जसपुरा, नरैनी ब्लॉक प्रमुख सीट भाजपा ने कब्जाई, पढ़ें पूरी जानकारी

Sat, 10 Jul 2021 11:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

जसपुरा ब्लॉक में मतदान को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों में खासा उत्साह रहा। दोपहर तीन बजे तक सभी 53 सदस्यों ने मतदान किया।
विज्ञापन
बांदा ब्लॉक प्रमुख चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के नरैनी व जसपुरा ब्लॉक प्रमुख के लिए पुलिस के कड़े पहरे में मतदान हुआ। जसपुरा में शत प्रतिशत और नरैनी में मात्र एक सदस्य को छोड़कर 128 बीडीसी ने वोट डाले। बिना प्रमाणपत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्य/मतदाता को मतदान केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। दोपहर बाद शुरू हुई मतगणना के चंद घंटों में परिणाम घोषित हो गए।
विज्ञापन


दोनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सपा उम्मीदवारों को पराजित किया। अब जिले के सभी आठ ब्लॉक प्रमुख पद पर सत्तारूढ़ दल भाजपा का कब्जा हो गया है। दोनों ब्लॉकों में ब्लाक प्रमुख के लिए शनिवार को सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हुआ।

जसपुरा ब्लॉक में मतदान को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों में खासा उत्साह रहा। दोपहर तीन बजे तक सभी 53 सदस्यों ने मतदान किया। यहां सुरक्षा के लिहाज से पैलानी एसडीएम रामकुमार, क्षेत्राधिकारी सत्य प्रकाश शर्मा, खंड विकास अधिकारी राघवेंद्र तिवारी, उप निदेशक कृषि रामकुमार माथुर, जसपुरा थाना प्रभारी सुनील कुमार, तिंदवारी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, चिल्ला थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह सहित भारी पुलिस बल मुस्तैद रहा। सदस्यों के प्रमाणपत्र दिखाने पर ही उन्हें मतदान केंद्र जाने दिया गया।
विज्ञापन


उधर, नरैनी ब्लाक में मतदान की गति धीमी रही। यहां सवा 11 बजे तक सिर्फ तीन वोट पड़े। प्रत्याशियों के समर्थकों के प्रयासों से सदस्यों की मतदान केंद्रों में लाइन लग गई। दोपहर एक बजे तक कुल 129 सदस्यों में 100 ने मतदान किया। निर्धारित अवधि तीन बजे तक 128 सदस्यों ने वोट डाले।

मात्र एक सदस्य ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। मतदान के दौरान ब्लाक परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। अतर्रा रोड में वाहनों की आवाजाही रोकने से लंबी लाइन लगी रही। राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक विनोद कुमार गौर, डीएम आनंद कुमार सिंह, एसपी अभिनंदन, एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान, एसडीएम नरैनी वंदिता श्रीवास्तव, एसडीएम पैलानी राम कुमार ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया। बीडीओ मनोज कुमार, क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार सहित कई थाना, चौकी का फोर्स तैनात रहा। फायर ब्रिगेड भी मुस्तैद रही।

सपा प्रत्याशी ने लगाया धांधली का आरोप
नरैनी। ब्लाक प्रमुख पद पर सपा प्रत्याशी कमलेश पटेल ने मतदान में धांधली का आरोप लगाया है। कहा कि प्रशासन सत्ता के दबाव में है। आरोप लगाया कि भाजपा को जिताने के लिए जिला प्रशासन ने 25 सदस्यों को फर्जी तरीके से राइटर दिए हैं। राइटरों ने वोट डाल दिए। उसे मतदान व मतगणना केंद्र के अंदर नहीं जाने दिया गया। आरोप लगाया कि अधिकारियों ने धमकी दी थी कि वह बाहर बैठे रहें, वरना बाहर निकाल देंगे। उन्हें सत्ता के दबाव में हराया गया है। 

आठों ब्लॉक प्रमुख पद पर लहराया भगवा
नरैनी व जसपुरा ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीतने के बाद सत्तारूढ़ दल भाजपा ने जिले के आठों ब्लॉक प्रमुख सीट पर कब्जा कर लिया है। प्रतिद्वंद्वी सपा को एक भी सीट नहीं मिली। नरैनी व जसपुरा के नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार में प्रमाणपत्र दिए। शनिवार को भारी सुरक्षा के बीच नरैनी व जसपुरा में मतदान हुआ।

 
विज्ञापन

शाम चार बजे मतगणना हुई। नरैनी ब्लाक का नतीजा एक घंटे में आ गया। भाजपा प्रत्याशी मनफूल पटेल विजयी घोषित हो गए, उन्हें 65 मत मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी कमलेश पटेल को 60 मत मिले। तीन वोट अवैध हो गए। यहां कुल 128 वोट पड़े। जसपुरा ब्लाक में भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी निषाद ने 48 वोट पाकर प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी विमला देवी (तीन वोट) को 45 मतों से पराजित किया।

दो मत अवैध घोषित हुए। यहां कुल 53 वोट डाले गए। विजयी प्रत्याशियों को पार्टी नेताओं और समर्थकों ने फूलमालाओं से लाद दिया। डीएम आनंद कुमार सिंह ने प्रेक्षक की मौजूदगी में कलक्ट्रेट में दोनों प्रत्याशियों को विजयी प्रमाणपत्र सौंपे। इसके पूर्व छह ब्लाकों के प्रमुख पद पर भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

इनमें बड़ोखर, कमासिन, बिसंडा, तिंदवारी, महुआ व बबेरू ब्लाक शामिल हैं। इन सभी को बृहस्पतिवार की शाम डीएम ने प्रमाणपत्र भी दे दिए थे। मतगणना के समय भारी पुलिस बल तैनात रहा। उधर, जसपुरा में भाजपा समर्थकों के बीच घिरीं सपा प्रत्याशी विमला देवी को पुलिस ने घेरे में लेकर उन्हें अपने वाहन से घर भिजवाया।

जनपद के आठ ब्लाकों में नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख
बड़ोखर खुर्द ब्लॉक, भाजपा के स्वर्ण सिंह, कमासिन, भाजपा में रावेंद्र गर्ग, बिसंडा में भाजपा के शंभू प्रसाद, तिंदवारी में भाजपा की दीप शिखा सिंह, महुआ में भाजपा की उर्मिला कबीर, बबेरू में भाजपा के रमाकांत, नरैनी में भाजपा के मनफूल पटेल और जसपुरा ब्लाक में भाजपा की राजकुमारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें