फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: 22,161 लोगों को शांतिभंग की नोटिस, 11 हजार 340 लोग हुए पाबंद

Mon, 31 Jan 2022 07:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

जनपद में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही एक्शन मोड में नजर आ रही है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 22,161 लोगों पर 107/116 की कार्रवाई की है। जिनमें 11, 340 लोगों को पाबंद किया है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बांदा में शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियों के साथ पुलिस ताबड़तोड़ पाबंद करने की कार्रवाई में भी जुटी है। जनपद में अब तक 22,161 लोगों पर 107/116 की कार्रवाई की गई। इनमें 11,340 लोगों को पाबंद किया गया है। 
विज्ञापन


जनपद में पांच कोतवाली और एक महिला थाना समेत कुल 19 थाना व कोतवाली हैं। विधानसभा चुनाव मतदान शांतिपूर्ण निपटाने के लिए पुलिसिया कार्रवाई तेज है। अपराधियों और शरारती तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है।इन पर निगाहें रखने के लिए पुलिस के साथ खुफिया विभाग को भी अलर्ट किया गया है।

मुखबिर भी सक्रिय हैं जो पुलिस व खुफिया विभाग के संपर्क में हैं। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि जनपद के विभिन्न थाना पुलिस ने अब तक 22,161 लोगों को चिह्नित किया है। उन्हें 107/116 को नोटिस भेजी गई है। इनमें 11,340 लोगों को पाबंद किया गया है। उन्होंने बताया कि पाबंद की कार्रवाई अभी जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें