फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलखड़िया ने दी धमकी सड़क बना रहे मजदूर भागे

Tue, 23 Jun 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहिया गांव के विकास पर दस्यु दल का खौफ है। दस्यु बलखड़िया ने कमीशन न देने पर फतेहगंज क्षेत्र के गांव में सीसी रोड निर्माण पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। सूचना देने के बाद भी पुलिस अधिकारियों के न पहुंचने पर ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन


दस्यु प्रभावित फतेहगंज क्षेत्र का पियार गांव लोहिया गांव घोषित है। यहां 18 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड बनाई जानी है। इसके लिए दस्यु बलखड़िया ने दो लाख रुपये की मांग की थी। बताया जाता है कि बिचौलिए के माध्यम से दस्यु दल को 20 हजार रुपये भेजे गए थे।

प्रधान प्रतिनिधि ने भैरव बाबा स्थल से बस्ती के अंदर 100 मीटर सीसी रोड का निर्माण शुरू करा दिया है। रविवार को दोपहर दस्यु बलखड़िया ने प्रधान प्रतिनिधि को फोन कर धमकी दी कि कमीशन दिए बिना काम नहीं होगा। यह जानकारी मिलते ही मजदूर काम छोड़कर भाग खडे़ हुए।
विज्ञापन


पियार गांव के अंश मुखियनपुरवा निवासी रमेश वर्मा ने कहा कि पूरी जानकारी फतेहगंज थाना पुलिस को दी गई है। इसके बावजूद पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस गांव झांकने तक नहीं आई।

गांव के पवन कुमार, रामसजीवन, देवराज आदि का कहना है कि दस्यु दल की दहशत से गांव में विकास कार्य नहीं हो पा रहे है। उधर, थानाध्यक्ष शिवसागर पांडेय ने कहा कि बलखड़िया ने कहीं कोई काम नहीं रुकवाया। मीडिया में मन मुताबिक खबरें प्रकाशित की जाती हैं। पुलिस तंत्र मीडिया से ज्यादा मजबूत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें