फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: छाबी तालाब में मछलियां मरने से दुर्गंध, पालिका ने कराई सफाई

Tue, 02 Apr 2024 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर के ऐतिहासिक छाबी तालाब में पानी सूखने से हजारों मछलियां मर गईं। जिसकी दुर्गंध से मोहल्लेवासियों का रहना दुश्वार हो गया। शिकायत पर मंगलवार शाम पालिका की टीम पहुंची और ईओ की देखरेख में तालाब की सफाई की तब जाकर लोगों को गंदगी से राहत मिली।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-18 मे छाबी तालाब में शासन स्तर से सुंदरीकरण का कार्य प्रस्तावित है। इसे कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस दो करोड़ रुपये करा रही है। करीब दो हेक्टेअर में फैले इस ऐतिहासिक तालाब में स्थानीय लोग मछली पालन भी कर रहे हैं। तालाब की सफाई के दौरान गंदे पानी और मछलियों के मरने के कारण आसपास के घरों में दुर्गंध आने लगी।
नगर पालिका में शिकायत पहुंचने पर ईओ नीलम चौधरी जेसीबी लेकर टीम के साथ खुद पहुंची और सफाई कराई। तालाब के किनारे गड्ढा खोद कर गंदगी को साफ किया गया। फिनायल का छिड़काव कराया गया। इस मौके पर पालिका के अवर अभियंता कौशल किशोर, सीएंड डीएस के जेई विनोद कुमार, वार्ड सभासद कृष्णकांत, सफाई नायक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें