फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबेरू ब्लाक प्रमुख सीट भी भाजपा के खाते में

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/बबेरू। बबेरू ब्लाक प्रमुख सीट पर सपा और निर्दलीय प्रत्याशियों के पर्चा वापस लेने के बाद भाजपा के रमाकांत पटेल के निर्विरोध निर्वाचित होने होंगे। अब जनपद की आठ ब्लाक प्रमुखों में छह सीट पर भाजपा का कब्जा हो गया है। अब मात्र दो सीट जसपुरा व नरैनी ब्लाक प्रमुख के लिए शनिवार (10 जुलाई) को मतदान और मतगणना होगी। पूर्व संध्या पर तैयारियां पूरी कर ली गईं। उधर, निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशियों को डीएम ने प्रमाणपत्र सौंपे।
विज्ञापन

जनपद के आठ ब्लाक प्रमुख पद पर बृहस्पतिवार को नामांकन हुआ था। इनमें बड़ोखर, कमासिन, बिसंडा व तिंदवारी में एक-एक नामांकन होने से यहां भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। महुआ में सपा प्रत्याशी का परचा खारिज होने के बाद नरैनी विधायक की पत्नी व भाजपा प्रत्याशी उर्मिला निर्विरोध निर्वाचित हो गईं। शुक्रवार को नाम वापसी थी। बबेरू ब्लाक प्रमुख सीट पर सपा प्रत्याशी रेखा देवी व निर्दल ममता देवी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब यहां भी भाजपा उम्मीदवार रमाकांत निर्विरोध निर्वाचित हो गए। आठ में छह ब्लाक प्रमुख पद पर भाजपा प्रत्याशियों की ताजपोशी हो गई। शुक्रवार को दोपहर डीएम आनंद कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट में निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशियों को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। एडीएम संतोष बहादुर सिंह भी मौजूद रहे।
उधर, अब सिर्फ जसपुरा और नरैनी सीट पर मतदान होना है। जसपुरा में भाजपा से राजकुमारी व सपा से विमला देवी और नरैनी ब्लाक में भाजपा से मनफूल पटेल व सपा से कमलेश पटेल चुनाव मैदान में हैं। इनके बीच कड़े मुकाबले के आसार हैं। दोनों दलों के उम्मीदवार क्षेत्र पंचायत सदस्यों के मान मनौव्वल में लगे रहे। उधर, प्रशासन ने ब्लाक परिसर में मतदान व मतगणना की तैयारियां पूरी कर लीं। मतदान/मतगणना स्थल में बैरिकेडिंग की गई हैं। भीड़ को रोकने के लिए 200 मीटर की परिधि में बैरियर लगाए गए हैं। यहां भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। कोविड गाइडलाइन के तहत मतदान कराया जाएगा। मास्क अनिवार्य किया गया है। मतगणना स्थल पर प्रत्याशी व एजेंट के अलावा अन्य कोई प्रवेश नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन

कार्यपालक मजिस्ट्रेट रखेंगे नजर
जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने जसपुरा ब्लाक और नरैनी ब्लाक में शांतिपूर्ण मतदान व मतगणना के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नामित किए हैं। जसपुरा में उप जिलाधिकारी रामकुमार और नरैनी में तहसीलदार सुशील कुमार को तैनात किया गया है। उधर, नरैनी में संतोष कुमार जिला आबकारी अधिकारी व जसपुरा में सुरजीत सिंह डिप्टी कलक्टर को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।
वरीयता क्रम में डाले जाएंगे वोट
ब्लाक प्रमुख के चुनाव में मतदाता/क्षेत्र पंचायत सदस्य तीन वरीयता क्रम में मतदान करेंगे। प्रत्याशी के आगे अंग्रेजी अंकों में वरीयता क्रम में 1,2 व 3 लिखा जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि किसी अन्य प्रकार से मतदान करने पर अवैध माना जाएगा। पहले मतगणना प्रथम वरीयता मतों की जाएगी। जरूरत पड़ने पर द्वितीय वरीयता की गिनती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें