Baba Abdul Waheed Nizami's Urs begins
- फोटो : BANDA
बांदा। बाबा अब्दुल वहीद निजामी चिश्ती का 24 वां दो दिवसीय सालाना उर्स शनिवार को शुरू हो गया। छावनी स्थित मजार में कम्हरिया के बाबा निजामी और बाबा वहीद के उर्स फातिहा हुई। रविवार 24 नवंबर को फातिहा और लंगर होगा।
कव्वाल असलम व मग्गू (मौदहा) कव्वाली पेश करेंगे। उर्स में मेजबान हाजी इकबाल अहमद समेत शफीक अहमद, पीरू, अब्दुल, कमाल अहमद, अफजाल अहमद, मुमताज, असलम, फारूक, पप्पू रजा, गिरधर सेठ, अरशद, डा. अनीस, अच्छे मियां, शाहिद मियां, मोहम्मद सुभान आदि शामिल रहे। संवाद