बांदा। कोरोना संक्रमितों में 11 मरीजों का और इजाफा हो गया। मंगलवार शाम इनके नमूनों की आई रिपोर्ट में पॉजिटिव बताया गया। इन्हें मिलाकर अब जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 190 हो गई है। इनमें 130 मौजूदा में सक्रिय मरीज हैं। दो मृत्यु हो चुकी हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.संतोष कुमार ने बताया कि अब तक 11,024 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें 1160 की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
करतल प्रतिनिधि के मुताबिक प्लास्टिक कंपनी गुजरात में काम करने वाले प्रवासी मजदूर (28) की 20 जुलाई को जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। उसे नरैनी सीएचसी में आइसोलेशन में रखा गया है। उधर, सीओ नरैनी रोहित यादव व पुलिस चौकी प्रभारी करतल अर्जुन सिंह उसके घर पहुंचे। पूरे परिवार को होम क्वारंटीन करते हुए कहा कि जब तक जांच रिपोर्ट न आ जाए तब तक घरों में रहे।