फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूलर के करंट से बीए के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कूलर के करंट से स्नातक छात्र की मौत हो गई। कमासिन कस्बा निवासी प्रहलाद (20) पुत्र शिवऔतार यादव यहां शहर के बंगालीपुरा में किराए के मकान लेकर रहता था। पंडित जेएन कालेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। गांव में रक्षाबंधन मनाकर दो दिन पूर्व वापस आया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह कूलर में पानी डालते समय करंट की चपेट आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
उधर, बदौसा थाना क्षेत्र के बंगलन पुरवा निवासी जमुना देवी (30) पत्नी रामबाबू की गुरुवार की रात मौत हो गई। देवर अनिल ने बताया कि जमुना देवी को घर में किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। अतर्रा सीएचसी में उसे भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, दो ऑटो की टक्कर में 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। चार सवारों को चोटें आईं। शुक्रवार को सुबह सवारियां भरकर दो ऑटो चिल्ला से बांदा आ रहे थे। तेज रफ्तार ऑटो ने आगे चल रहे ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना से पीछे बैठे 60 वर्षीय वृद्ध के दोनों पैर अलग हो गए।
चार अन्य यात्रियों को भी चोटें आईं। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। यहां कुछ देर बाद वृद्ध न दम तोड़ दिया। मामूली घायल यात्रियों को छुट्टी दे दी गई। यात्रियों के मुताबिक वृद्ध चिल्ला से बांदा आ रहा था। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को रखा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें