फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बीए का परीक्षा परिणाम आया नहीं, जारी हो गई एमए की मेरिट सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने पंडित जेएन महाविद्यालय के बीए फाइनल का परीक्षा परिणाम अब तक घोषित नहीं किया और एमए में प्रवेश की मेरिट सूची जारी कर दी। इससे छात्र भड़क गए। पहले छात्राें ने प्राचार्य कार्यालय के सामने नारेबाजी की। बात नहीं बनी तो सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। प्राचार्य से छात्रों की तीखी नोकझोंक भी हुई। सिटी मजिस्ट्रेट व चौकी इंचार्ज के समझाने के बाद छात्र माने।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग प्रमुख नितीश निगम की अगुवाई में गुरुवार को छात्रों ने पंडित जेएन महाविद्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने बीए फाइनल का रिजल्ट घोषित किए बिना एमए प्रथम वर्ष की मेरिट लिस्ट जारी करने व एडमिशन में हो रही देरी पर जताया। प्राचार्य डॉ. कुशवाहा के खिलाफ नारेबाजी की।
महाविद्यालय के गेट के बाहर रोड पर बैठकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस, महाविद्यालय प्रशासन और प्राचार्य ने छात्रों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे मांगों पर अड़े रहे। इस बीच छात्र नेताओं की प्राचार्य से तीखी झड़प भी हुई। छात्रों ने प्राचार्य से रिजल्ट घोषित करवाने की मांग की, ताकि समय पर छात्रों के एडमिशन हो सकें। कहा कि एमए की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है, लेकिन अभी तक बीए के छठवें सेमेस्टर का रिजल्ट जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन

छात्रों का एमए की मेरिट सूची में नाम शामिल नहीं हो पा रहा है, जिसके चलते एमए में दाखिला लेने में दिक्कतें हो रही हैं। चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगें नहीं मानी गईं तो छात्र आत्मदाह के लिए मजबूर होंगे। सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला के पहुंचने और विश्वविद्यालय प्रशासन से बात कर समस्या का हल निकालने का भरोसा दिए जाने के बाद छात्रों का गुस्सा शांत हुआ।। विभाग संयोजक नीतीश निगम, रजत त्रिवेदी, श्लोक द्विवेदी, पार्थ सिंह, स्वतंत्र, गोविंद चौधरी, हिमांश, दिव्यांश, कीरत यादव, विपिन, अभय साहू ने कुलपति को संबोधित ज्ञापन प्राचार्य को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें