फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम के बयान पर लेखपाल भड़के

Tue, 02 Aug 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
सदर तहसील में लेखपालों की बैठक संबोधित करते मूलचंद्र पटेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा/नरैनी/बबेरू। लेखपाल संघ ने नगर विकास मंत्री द्वारा लेखपालों के विरुद्ध टिप्पणी को लेकर विरोध जताते हुए सभी तहसीलों में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारियों को सौंपा। सदर तहसील में लेखपाल संघ ने प्रदर्शन करते हुए नगर विकास मंत्री आजम खां द्वारा लेखपालों को गंदा व्यक्ति कहे जाने पर विरोध जताया। बैठक में बयान की निंदा करते हुए इसे कर्मचारियों के स्वाभिमान के विरुद्ध बताया। तहसील अध्यक्ष शिवचंद्र यादव, मंत्री रामकिशोर कुशवाहा, प्रदेश सह सचिव मूलचंद्र पटेल, जितेंद्र कुमार मिश्र, भोला शंकर साहू, शिवशंकर कुशवाहा, राजेंद्र प्रसाद निगम, मजीद खां, धर्मराज चंदेल, संतोष त्रिपाठी, भानु प्रताप गुप्ता, राजेंद्र सिंह पटेल आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन


बबेरू तहसील में अध्यक्ष छत्रपाल सिंह व सह सचिव सत्येंद्र कुमार की अगुवाई में प्रदर्शन के बाद एसडीएम को ज्ञापन दिया। कहा कि नगर विकास मंत्री ने अपने बयान से पूरे लेखपालों का अपमान किया है। नरैनी तहसील में जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन के बाद बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। तहसील मंत्री रामलाल कुशवाहा, शिवकुमार निगम, अब्दुल मजीद, उदय नारायण, सुनील पटेल समेत लेखपालों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। अतर्रा व पैलानी में भी लेखपालों ने विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें