फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव में समा गए दो लोग

Mon, 01 Aug 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
मौदहा में रेलवे क्रासिंग पर मौजूद सीओ और कोतवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा व हमीरपुर में जलभराव दो जिंदगियों पर भारी पड़ गया। बांदा में गड्ढे में भरे पानी में डूबकर बालक की मौत हो गई। जबकि हमीरपुर के मौहदा में रेलवे अंडरपास में भरे पानी में डूबकर एक वृद्धा की मौत हो गई।  
विज्ञापन


 गौरिहार (छतरपुर) निवासी सुरेश का पुत्र विपिन (9) बांदा के झील का पुरवा निवासी नानी आशा के यहां रहकर कक्षा दो में पढ़ता था। सोमवार को दोपहर पड़ोसी बच्चों के साथ वह बाईपास की ओर खेलने चला गया था। यहां बाईपास निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। बच्चों ने भागकर उसके घर में घटना की जानकारी दी। परिजनों ने उसे गड्ढे से निकाल कर जिला अस्पपताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर, हमीरपुर के मौहदा में रेलवे विभाग ने क्रासिंग समाप्त कर अंडरपास का निर्माण कराया हैं। बांदा-कानपुर रेल लाइन पर ज्यादातर अंडरपास बन चुके हैं। लेकिन बारिश के वक्त जलनिकासी का प्रबंध न होने से भारी जलभराव है। सोमवार को रागौल स्टेशन के निकट अरतरा मार्ग पर रेल लाइन क्रासिंग चौकी के पास बने अंडरपास से होकर गुजर रही अज्ञात महिला की यहां भरे पानी में डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन


कस्बे के रागौल स्टेशन के निकट अरतरा रेल लाइन क्रासिंग चौकी के पास ही रेल विभाग ने भूमिगत पुल व मार्ग निर्माण कराया है। भारी जलभराव के चलते देर शाम निकली एक अधेड़ महिला की पानी में डूबकर मौत हो गई। लोगों ने महिला के शव को उतराता देख पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंचे सीओ उमरदराज खां, कोतवाल घनश्याम पांडेय ने पुलिस कर्मियों की सहायता से शव बाहर निकलवाया। लेकिन यह क्षेत्र रेलवे पुलिस की परिधि में आने पर स्थानीय पुलिस ने जीआरपी बांदा को सूचना दी। जीआरपी शव को पोस्टमार्टम के लिए बांदा ले गई। इस मामले में स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि उनका इससे कोई लेना देना नहीं है। उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें