फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कोडीन सिरप सिंडिकेट तलाशने के लिए आरोपियों के रिमांड का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी के मामले में पुलिस की जांच अब तीन आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड पर टिकी है।
विज्ञापन

विशेष न्यायाधीश आवश्यक वस्तु अधिनियम की अदालत में एक अक्तूबर को रिमांड प्रार्थनापत्र पर सुनवाई होगी। पुलिस का मानना है कि रिमांड पर आरोपियों से पूछताछ में सिरप की सप्लाई, भंडारण और बिक्री से जुड़े नेटवर्क की अहम कड़ियां सामने आ सकती हैं।
पुलिस ने तीन आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए पिछले सप्ताह अदालत में प्रार्थनापत्र दाखिल किया था। इसमें अतर्रा निवासी मुख्य आरोपी प्रियांशु गुप्ता के साथ ही रोहित और प्रवीण गुप्ता की रिमांड मांगी गई है। 28 सितंबर को सुनवाई के बाद अदालत ने अगली सुनवाई के लिए एक अक्तूबर की तारीख तय की। अब पुलिस की नजर अदालत के आदेश पर है।
विज्ञापन

जांच में पुलिस पहले ही सिरप की बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद दस्तावेज, बिल, मोबाइल फोन और सप्लाई से जुड़े संपर्कों की पड़ताल कर रही है। पुलिस को आशंका है कि बरामद सिरप की खेप केवल स्थानीय स्तर पर खपाने के लिए नहीं थी। रिमांड मिलने पर आरोपियों से यह जानने की कोशिश होगी कि माल कहां से आया, किसके निर्देश पर मंगाया गया और किन-किन स्थानों पर इसकी आपूर्ति की जानी थी।
विज्ञापन

रिमांड से इन सवालों के जवाब तलाशेगी पुलिस
पुलिस आरोपियों से सप्लायर और खरीदारों के संपर्क, सिरप के भंडारण के ठिकानों, फर्जी दस्तावेजों और बदले गए रैपर के इस्तेमाल समेत कई बिंदुओं पर पूछताछ करना चाहती है। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास होगा कि नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार रिमांड के दौरान मिली जानकारी को अब तक की जांच और दस्तावेजी साक्ष्यों से मिलान किया जाएगा। इसके आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें