नरैनी। मुख्य चौराहा में सीएनजी आटो से बांदा जाने के दौरान वाहन चालक महिला का सूटकेस लेकर भाग गया। जिसमे सोने के जेवर सहित अन्य समान था।
कोतवाली क्षेत्र के हड़हा गांव निवासी आबदा खातून ने कोतवाली में दी तहरीर बताया कि लगभग साढ़े 11 बजे वह कस्बे के बांदा रोड बस स्टाप से सीएनजी आटो गाड़ी में अपना सूटकेश रखकर बांदा जाने के लिए बैठ गई। काफी देर हो जाने के बाद आटो चालक नहीं जा रहा था।
तब वह दूसरी गाड़ी में बैठने लगी। इस बीच पहली गाड़ी वाला मेरा सूटकेस लेकर भाग गया। सूटकेस में मेरे कपड़े एक सोने की माला और एक सोने की चैन थी पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दिया है। (संवाद)