अतर्रा। रविदास समाज के मैरिज हाल में आयोजित 14 वें आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन में बौद्ध रिति रिवाज से 19 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। बौद्धाचार्य धम्मबोधी, धम्मपाल भंते, धम्मदीप, उरूवेल कश्यप, हीरालाल भंते, बृजलाल सहित कार्यक्रम अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने सभी वर-वधु को सोने चांदी के गहने व ग्रहस्थी का सामान दिया। जिला पंचायत सदस्य मीरा पटेल, कमेटी के महामंत्री मोहनलाल वर्मा, सोहनलाल, जुगुल किशोर, भैयालाल, विनोद कुमार, बल्देव वर्मा, राजाभैया, दादूराम कुरील, जितेंद्र, रामदास, रमाशंकर, शिव प्रसाद, शिवकुमार, राजबहादुर वर्मा, चुनबाद आदि मौजूद रहे।