फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से आटो चालक की मौत

Mon, 19 Mar 2018 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
accident - फोटो : demo pic
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से पैदल घर जा रहे युवक की मौत हो गई। पेशे से वह आटो चालक था। दूसरी घटना में सवारियों से भरी मैजिक पलटने से आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। गंभीर अवस्था में दो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोधनी गांव का सुनील द्विवेदी (20) पुत्र देशराज खुद का आटो चलाता था। रविवार की रात देहात कोतवाली क्षेत्र के ददरिया गांव के पास गाड़ी का एक्सल टूटने पर वाहन किनारे खड़ा कर पैदल घर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। बाइक सवार भी गिरकर गंभीर घायल हो गया। एंबुलेंस न पहुंचने पर यूपी-100 पुलिस ने दोनों को ट्रैक्टर से जिला अस्पताल पहुंचाया।

यहां चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अमित उर्फ बल्लू (30) को कानपुर रेफर कर दिया गया। वह देहात कोतवाली क्षेत्र के बड़ेहा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने सुनील के आधार कार्ड व फोन डायरी से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मृतक के भाई कमल किशोर ने बताया कि सुनील आविवाहित था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


दूसरी घटना में रविवार की देर शाम गायत्री नगर से सवारियां लेकर बिलगांव जा रही मैजिक आरटीओ आफिस के पास बाइक सवार को बचाने में पलट गई। उसमें सवार करीब आधा दर्जन दबकर यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से जख्मी शहर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर निवासी अरुण (17) व पड़ोसी पुष्पेंद्र (14) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य घायलों को मामूली चोंटे आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें