फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अवैध खनन रोकने में होमगार्ड को कुचलने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के अछरौड़ गांव में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास केन नदी में अवैध खनन रोकने पहुंचे खान अधिकारी और उनकी टीम को देख खननकर्ताओं में खलबली मच गई।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान दो ट्रैक्टर चालकों ने भागने की कोशिश में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को कुचलने की कोशिश की। मामले में खान अधिकारी राज रंजन कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालकों, वाहन स्वामियों और बाइक सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
खान अधिकारी की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार 13 नवंबर की शाम अछरौड़ गांव में अवैध खनन की सूचना पर टीम ने छापा मारा। मौके पर तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली मौरंग का अवैध परिवहन करते मिले। दो ट्रैक्टर चालकों ने वाहन तेजी से भगाते हुए होमगार्ड शिवमंगल कुचलने की कोशिश की। कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब तीन घनमीटर बालू भरी थी। वाहन को कब्जे में लेकर मंडी परिसर में खड़ा कराया गया और थानाध्यक्ष मटौंध की सुपुर्दगी में दिया गया। मौके से दो मोटरसाइकिलें भी बरामद हुईं।
आरोप है कि इनके सवार अवैध खनन करने वालों की रेकी कर सुरक्षित रास्ता उपलब्ध करा रहे थे। इनमें एक बाइक का नंबर यूपी 90 एबी है, जबकि दूसरी बिना नंबर की है। खान अधिकारी ने इस दौरान बनाए गए वीडियो भी पुलिस को सौंपे हैं।
मामले की विवेचना उपनिरीक्षक काशीनाथ सिंह यादव को सौंपी गई है। पुलिस वीडियो क्लिप और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
-
एक्सप्रेसवे के पिलर के पास 250 घनमीटर खनन
पैमाइश में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पिलर के पास करीब 20 मीटर चौड़ाई और 25 मीटर लंबाई में औसतन आधा मीटर गहराई तक अवैध खनन मिला। इसकी मात्रा करीब 250 घनमीटर आंकी गई है।
खान अधिकारी की तहरीर में आरोप लगाया गया है कि अवैध खनन से सरकारी राजस्व को क्षति पहुंचाने के साथ ही एक्सप्रेसवे के पिलर को भी खतरे में डाला गया है। पिलर के आसपास इस तरह खनन से उसकी सुरक्षा और स्थिरता पर भी असर पड़ने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन


वर्जन
खान अधिकारी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-सौरभ सिंह, सीओ सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें