फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: चोर को मकान मालिक ने पकड़ा, चकमा देकर भागा

Sat, 14 Nov 2026 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सिविल लाइन में एक मकान में चोर घुसने की सूचना पर पहुंचे मकान मालिक ने एक आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

वहीं, दो वहां से भाग निकले। मकान मालिक के अनुसार आरोपी युवक भी उन्हें चकमा देकर भाग निकला। शिकायत पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
शहर के बंगालीपुर निवासी नितिन कुमार द्विवेदी ने कोतवाली नगर में शिकायत की। बताया कि उनका मकान सिविल लाइन में डॉ. नरेंद्र के घर के पीछे बन रहा है और वहां वायरिंग का काम चल रहा है।
विज्ञापन

नौ नवंबर की रात करीब आठ बजे उन्हें पता चला कि मकान में चोर घुसे हुए हैं। वह मकान पहुंचा और घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया जबकि दो युवक वहां से भाग निकले।
आरोप है कि घर में चोरी कर रहे युवक की पहचान बांदा के हुसैनगंज निवासी पप्पू के रूप में हुई। उसने अपने दोनों भागे हुए साथी का नाम सेढ़ू तलैया निवासी विपिन व बंटा बताया।
विज्ञापन

नितिन के अनुसार पूछताछ में पप्पू ने बताया कि दो दिन पहले भी उसने मकान से तार व पंखा चुराया था और उसे राजू कबाड़ी के यहां बेच दिया था। इसी दौरान पप्पू ने कहा कि उसे लघुशंका आई है और वह चकमा देकर वहां से भाग निकला। मकान की जांच करने पर पता चला कि करीब दो लाख रुपये का कॉपर का तार और पांच सीलिंग फैन चोरी हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह ने बताया कि पप्पू कुशवाहा, विपिन व बंटा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें