तिंदवारी। न्यायालय के आदेश पर महिला के साथ दुष्कर्म व छेड़खानी करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने न्यायलय में वाद प्रस्तुत कर बताया कि पहली अक्तूबर की रात वह अपने घर में सोई थी।
तभी रात ढाई बजे करीब गांव का सुलखान सिंह उसके घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। परिवार वालों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। लिया। पुलिस ने बिना रिपोर्ट लिखे आरोपी को थाने से छोड़ दिया।
तब से वह पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। थानाध्यक्ष कौशल सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।