फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथा समापन पर भंडारा

Sun, 06 Dec 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। हार्पर क्लब में श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर सोमवार को अखंड भंडारा हुआ। परिसर दिन भर भक्ति भजनों से गूंजता रहा। भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


संकट मोचन मंदिर में रामनाम जप के छह साल पूरे होने पर हार्पर क्लब में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का शनिवार को समापन हुआ। रविवार को सुबह से हवन यज्ञ व भंडारे का कार्यक्रम चला।

पंडित जगदीश मिश्र ने वेद मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कराया। तमाम लोगों ने सपरिवार आहुतियां डालीं और मंगलकामना की। कलाकारों ने भजन व भक्ति गीत प्रस्तुत कर मन मोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भंडारा दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ तो देर रात तक चलता रहा। मार्ग से गुजरने वाले हजारों राहगीरों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

जगदीश त्रिवेदी (मुंगूस), अमिता वाजपेयी, समीर सिंह, किशुन सिंह कछवाह व संयोजक संकट मोचन मंदिर के पुजारी भोले इत्यादि प्रसाद वितरण में रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें