फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कहीं पसरा रहा सन्नाटा तो कहीं मतदाताओं की रही भीड़

Mon, 20 May 2024 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। लोकसभा चुनाव में बनाए गए 1389 मतदेय स्थलों का अलग-अलग मिजाज रहा। कहीं सन्नाटे की स्थिति रही तो कहीं मतदाताओं की खूब भीड़ रही। तेज होने के कारण मतदाता सुबह सात बजे से नौ बजे तक मतदान करने के प्रयास में थे,लेकिन बूथों पर लाइन लंबी होने के कारण घरों में दुबके रहे। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के बूथों में ऐसी स्थिति देखने को मिली।
विज्ञापन




लोकसभा चुनाव में इस बार तापमान 45 डिग्री के आसपास रहा। सुबह से ही निकली असहनीय धूप और गर्म हवा मतदाताओं का उत्साह डिगा नहीं पाई। शहर के पंडित जेएन डिग्री काॅलेज, बीएड कालेज (रोडवेज बस स्टैंड), जीआईसी, आर्य कन्या इंटर कालेज व जीजीआईसी ऐसे मतदान केंद्र रहे, जो पूरे दिन मतदाताओं से खचाखच भरे रहे। यहां एक मतदान केंद्र पर चार से दस बूथ तक बनाए गए थे। वहीं सिंगल व दो से तीन बूथ वाले केंद्रों पर दस बजे तक मतदाता पहुंचे। इसके बाद यहां इक्का-दुक्का लोग ही आए। घरों से बच्चों को भेजकर मतदाता भीड़ की स्थिति का जायजा लेते रहे। लंबी लाइन होने के कारण टालते रहे। जब शाम को तीन बजे के बाद भीड़ कम हुई तब वोट डालने पहुंचे। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी सब काम छोड़कर पहले मतदाता वोट करने पहुंचे। दस बजे तक मतदाता लाइनों में खड़े रहे। जब तपिश तेज हुई तो लाइन टूटी। डिंगवाही, निवादा मलेहरा, बड़ोखर बुजुर्ग, अर्जुनाह, गिरवां, खुरहंड, छिबांव आदि मतदेय स्थलों पर दोपहर में सन्नाटा रहा। तीन बजे के बाद यहां फिर मतदाताओं की लाइन देखी गई।







ईवीएम खराब खबर का जोड़ :



बदौसा के चंदौर गांव के मजरा सिरसौना के मतदेय स्थल बूथ संख्या 319 में सुबह सात बजे से ही ईवीएम मशीन खराब हो गई। सेक्टर प्रभारी ने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। करीब दो घंटे बाद नौ बजे दूसरी ईवीएम लगाई गई, तब कहीं यहां मतदान शुरू हो सका। इसी तरह शहर के आश्रम पद्धति विद्यालय में बनाए गए भाग संख्या-15 में ईवीएम जवाब दे गई। इससे मतदान करीब आधा घंटे तक बाधित रहा। आनन-फानन ईवीएम बदली गई, तब कहीं मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें