हार्पर क्लब में आयोजित बालिका वर्ग बैडमिंटन
टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में आस्था व प्राची ने कामयाबी हासिल की। दोनों
के बीच फाइनल मैच गुरुवार को खेला जाएगा।
बुधवार को हार्पर क्लब
में पहले मैच में काजल ने चंचल को 21-18, 21-11, शिवा ने ज्योति को 21-7,
21-9, ज्योति यादव ने ज्योति नामदेव को 21-15, 21-11, अरकजा ने शुभि को
21-5, 21-7 और आकांक्षा ने अनुष्का को 21-7, 21-11 से शिकस्त दी।
क्वार्टर
फाइनल मैच में आस्था ने काजल को 21-7, 21-5, शिवा ने ज्योति यादव को
21-18, 21-15, प्राची ने आकांक्षा को 21-13, 21-12, सौम्या ने अरकजा को
21-17, 21-19 के अंतर से हराया। सेमीफाइनल में आस्था ने शिवा को 21-7,
21-13, प्राची ने सौम्या को 21-18, 19-21, 21-17 से हराया।
टूर्नामेंट
का उद्घाटन बैडमिंटन खिलाड़ी सीरजध्वज सिंह ने किया। हार्पर क्लब सचिव
वासिफ जमां ने बताया कि आस्था व प्राची के बीच फाइनल मैच गुरुवार को हार्पर
क्लब में खेला जाएगा।
उप क्रीड़ाधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा,
रामेंद्र शर्मा, अरुण अवस्थी, अनिल अग्रवाल, धर्मेंद्र सिंह, मोहम्मद अनवर,
प्रदीप वर्मा, विक्रम सिंह, राजेश दुबे आदि मौजूद रहे।