फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी के 88, बीडीसी के 653 पर्चे बिके

Wed, 30 Sep 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को तिंदवारी व जसपुरा ब्लाक के बीडीसी के लिए 653 और डीडीसी के छह वार्डों के लिए 88 नामांकन पत्र खरीदे गए। गुरुवार से नामांकन होगा। उधर, पहले चरण की जांच में डीडीसी के 239 नामांकन पत्रों में सभी वैध पाए गए। गुरुवार को भी जांच होगी।
विज्ञापन


तिंदवारी ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्डों की संख्या 89 है। यहां बुधवार को 169 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। जसपुरा ब्लाक में 53 बीडीसी वार्डों में 123 नामांकन पत्र खरीदे गए।

दोनों ब्लाकों में अब तक 653 लोगों ने पर्चे खरीदे हैं। उधर, जिला पंचायत सदस्य के लिए वार्ड-आठ (बबेरू पंचम) में 17, वार्ड-नौ (तिंदवारी प्रथम) में 12, वार्ड-10 (तिंदवारी द्वितीय) में 15, वार्ड-11 (तिंदवारी तृतीय) में 10, वार्ड-12 (जसपुरा प्रथम) में 14 और वार्ड-13 (जसपुरा द्वितीय) में 20 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को डीडीसी के लिए कलेक्ट्रेट कोर्ट कक्ष और बीडीसी के लिए संबंधित ब्लाक मुख्यालयों में सुबह आठ से शाम चार बजे तक तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें