बांदा। उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (यूपीएमएसआरए) की बांदा यूनिट का नए सिरे से चुनाव किया गया है।
रविवार को एसोसिएशन के 28वें वार्षिक अधिवेशन में चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों के मेडिकल प्रतिनिधि मौजूद रहे।
लगभग
70 सदस्यों की मौजूदगी में चुनाव हुआ। स्टेट कमेटी लखनऊ से आए प्रताप यादव
पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे। नए पदाधिकारियों में आशुतोष खरे को
अध्यक्ष बनाया गया।
पंकज कुमार उपाध्यक्ष और शिवाकांत सचिव बनाए गए। धर्मेंद्र चंदेल संयुक्त सचिव और अनुज त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष चुना गया।
कार्यकारिणी सदस्यों में सुधीर मिश्रा, धीरेंद्र मिश्रा, अनिल त्रिपाठी, जितेंद्र गुप्ता, सुनील कुमार, सौरभ सैनी शामिल किए गए।
अधिवेशन
में एसोसिएशन के चित्रकूट अध्यक्ष देवेंद्र सिंह व सचिव मनीष कुमार, महोबा
अध्यक्ष सौरभ सोनी व सचिव सत्यवान सोनी सहित नार्थ सेंट्रल रेलवे मजदूर
यूनियन युवा सचिव श्यामेंद्र गुप्ता उपस्थित रहे।