फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक त्रिपाठी अध्यक्ष, श्याम सिंह महासचिव

Sat, 17 Feb 2018 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
विज्ञापन
चुनाव जीते अधिवक्ता । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ भी भगवामय हो गया। अध्यक्ष और महासचिव दोनों महत्वपूर्ण पद पर भाजपा से जुड़े वरिष्ठ अधिवक्ता चुनाव जीत गए। अध्यक्ष पद पर अशोक त्रिपाठी उर्फ जीतू और महासचिव पद पर श्याम सिंह चुनाव जीते हैं। कोषाध्यक्ष पद पर चंद्र प्रसाद अवस्थी ने जीत हासिल की।

विज्ञापन


शुक्रवार को देर रात मतगणना के बाद इल्डर्स कमेटी ने नतीजे घोषित किए। निकटतम प्रतिद्वंदियों में अध्यक्ष पद पर सुबीर सिंह और महासचिव पद पर राजाभइया कुशवाहा तथा कोषाध्यक्ष में जगदीश सिंह रहे। औपचारिक घोषणा से पहले ही भनक लग जाने पर विजयी प्रत्याशियों के समर्थक गाजे-बाजे के साथ कलक्ट्रेट परिसर में इकट्ठा हो गए। इनमें अधिकांश भाजपा नेता भी थे। अध्यक्ष और महासचिव सहित अन्य पदाधिकारियों को फूलों की मालाओं से लाद दिया गया।

पदाधिकारियों ने कचहरी के नजदीक स्थित संकट मोचन मंदिर में माथा टेका। अध्यक्ष चुने गए श्री जीतू भाजपा के पूर्व जिला संयोजक और पार्टी के निर्माणाधीन भवन के संयोजक है। उनके पिता रामरतन शर्मा जनसंघ से सांसद रहे। उधर, महासचिव चुने गए श्याम सिंह मौजूदा समय में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हैं। बार एसोसिएशन में भाजपा की जीत पर जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल और पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ल ने खुशी जताते हुए नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें