फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अभिभावक शिक्षक समिति की अध्यक्ष बनीं आशिया

विज्ञापन
फोटो- 16 जीआईसी में मौजूद नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी। स्रोत - संगठन - फोटो : mathura
विज्ञापन
बांदा। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को अभिभावक शिक्षक समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। आशिया खातून को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धर्मराज ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर दिया। उनकी देखरेख में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। आशिया खातून को सर्वसम्मति से अध्यक्ष, प्रधानाचार्य धर्मराज को उपाध्यक्ष, आनंदमणि त्रिपाठी को सचिव, कृष्ण कुमार को उपसचिव, हरिओम सिंह को कोषाध्यक्ष तथा रेनू अनुरागी, कुलदीप सिंह को अभिभावक सदस्य, प्रमोद कुमार शुक्ला, राजेश वर्मा, नीलम रानी को शिक्षक सदस्य चुना गया।
निवर्तमान सचिव आकांक्षा त्रिपाठी ने समिति के उद्देश्य एवं कार्ययोजना से अवगत कराया। सत्र 2024-25 के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष कमलेश सहित सभी अभिभावक एवं शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पीयूष मिश्रा ने किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें