फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य समाज महासम्मेलन कल से

विज्ञापन
आर्य समाज कार्यक्रमों की जानकारी देते सजल रेंडर (मध्य में)। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। आर्य समाज का 132वां तीन दिवसीय आर्य महासम्मेलन 20 अक्तूबर को आर्य समाज मंदिर, बलखंडी नाका में होगा। संरक्षक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि महासम्मेलन में कुलाधिपति गुरूकुल विश्वविद्यालय, वृंदावन स्वामी स्वदेश, वेद विज्ञान दर्शन, दिल्ली के प्रवक्ता आचार्य वेद प्रकाश, पंडित कैलाश (कलकत्ता) व अमृता (दिल्ली) हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रात: 6 बजे से 7 बजे तक योग, सुबह 8 से 11 बजे तक महायज्ञ, प्रवचन, दोपहर एक से 5 बजे तक राष्ट्र रक्षा सम्मेेलन, पाखंड अंधविश्वास निवारण एवं नशा निषेध सम्मेलन होगा। इस मौके पर आर्य समाज के प्रधान पुरुषोत्तम गुप्ता, मंत्री सजल कुमार, प्रांतीय संचालक आर्य वीर दल डा.विवेक व प्रांतीय सह संचालक संतोष गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें