फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से भिड़े प्रधान भाई समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। झगड़े की सूचना मिलने पर गांव पहुंची यूपी-112 पुलिस द्वारा सगे दो भाइयों को पकड़कर अपने वाहन में बैठा लेने पर ग्राम प्रधान और उसके दो भाई पुलिस से भिड़ गए। हाथापाई करते हुए दोनों को छुड़ाने की कोशिश की। इसी बीच सूचना पाकर थाने से पहुंचे इंसपेक्टर और फोर्स ने प्रधान और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया। सरकारी काम में बाधा समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बीती रविवार की रात करीब 10 बजे यूपी-100 को सूचना दी गई कि अतर्रा थाना क्षेत्र के माणी पुरवा (बल्लान) में मारपीट हो रही है। यूपी-112 की पीआरवी 0811 गांव पहुंची और वहां हंगामा कर रहे दो सगे भाइयों को पकड़कर अपने वाहन में बैठा लिया।
उन्हें थाने लाने की तैयारी थी तभी ग्राम प्रधान राघवेंद्र सिंह और उसका भाई संजय सिंह आ गए। दोनों भाइयों को छुड़ाने के लिए पुलिस से भिड़ गए। हाथापाई की। कांस्टेबल सौरभ कुमार सिंह व शैलेंद्र सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन

यूपी-112 की सूचना पर थाने से इंसपेक्टर अखिलेश मिश्रा फोर्स के साथ तत्काल पहुंचे और प्रधान व उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों अभियुक्त सगे भाई भी हिरासत में ले लिए। प्रधान व भाई के विरुद्ध धारा 332, 353, 504, 506 की रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें